PSLV-C60 SpaDeX Mission: इसरो ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से स्पैडेक्स मिशन की सफलतापूर्वक की लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पीएसएलवी-सी60 रॉकेट दो स्पेसक्राफ्ट लेकर सोमवार देर रात यहां अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष डॉकिंग के प्रदर्शन में मदद मिलेगी। इसरो द्वारा 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना के तहत, 44.5 मीटर लंबे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) स्पेसक्राफ्ट ‘ए’ और ‘बी’ को साथ ले गया। इनमें से प्रत्येक का वजन 220 किलोग्राम है। ये अंतरिक्ष डॉकिंग, उपग्रह ‘सर्विसिंग’ और अंतरग्रहीय मिशन में मदद करेगा।

PSLV-C60 SpaDeX: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज इतिहास रच दिया है। ISRO ने अपने महत्वाकांक्षी मिशन PSLV-C60 SpaDeX को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस मिशन के साथ भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाले देशों के चुनिंदा क्लब में शामिल हो गया है। इसरो ने बताया कि पीएसएलवी-सी60 ने स्पाडेक्स और 24 पेलोड को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। बता दें कि इसे श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से स्पाडेक्स और नवीन पेलोड के साथ पीएसएलवी-सी60 को लॉन्च किया गया है।

photo (7)

PSLV-C60

इसरो प्रमुख ने जताई खुशी

मिशन की सफलता पर इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। मिशन सही कक्षा में बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्पेडेक्स के दो उपग्रह आगे बढ़ चुके हैं। अगले कुछ दिनों में यह 20 किलोमीटर की यात्रा करेगा और फिर मिलन और डॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सात जनवरी को हमें परिणाम मिलेंगे

End of Feed