देश

Pushpa-2 Stampede: भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की जमानत अर्जी पर फैसला 3 जनवरी तक सुरक्षित

Pushpa 2 Stampede Case:अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी।

Image

अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था

Allu Arjun News: तेलंगाना की एक अदालत ने 'पुष्पा-2' के प्रदर्शन के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में मची भगदड़ (Pushpa 2 stampede case) में एक महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की जमानत अर्जी पर फैसला सोमवार को सुरक्षित रख लिया।हैदराबाद के द्वितीय अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश ने अल्लू अर्जुन के वकील और जवाबी याचिका दायर करने वाली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला तीन जनवरी 2025 तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में नामजद अल्लू अर्जुन ने पहले अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की थी और 27 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए थे।

प्रशंसकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई

यह घटना चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जब 'पुष्पा-2' के प्रदर्शन के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उमड़े प्रशंसकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया।

अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था

घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने मृत महिला के परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने अगले दिन उन्हें चार हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article