31 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: बीड सरपंच हत्याकांड में वाल्मिक कराड ने किया आत्मसमर्पण...नए साल की पूर्वसंध्या से पहले दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा
31 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली में नए साल की पूर्वसंध्या से पहले राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे NCR में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पीएसएलवी-सी60 रॉकेट दो स्पेसक्राफ्ट लेकर सोमवार देर रात यहां अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष डॉकिंग के प्रदर्शन में मदद मिलेगी। इसरो द्वारा 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना के तहत, 44.5 मीटर लंबे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) स्पेसक्राफ्ट ‘ए’ और ‘बी’ को साथ ले गया। इनमें से प्रत्येक का वजन 220 किलोग्राम है। ये अंतरिक्ष डॉकिंग, उपग्रह ‘सर्विसिंग’ और अंतरग्रहीय मिशन में मदद करेगा।
31 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: बीड सरपंच हत्याकांड में वाल्मिक कराड ने किया आत्मसमर्पण...नए साल की पूर्वसंध्या से पहले दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा
रूस ने मिसाइल, ड्रोन से कीव समेत कई शहरों पर हमले किए
विजयन ने महाराष्ट्र के मंत्री की ‘मिनी पाकिस्तान' टिप्पणी की निंदा की
दिल्ली में हेरोइन तस्करी में शामिल दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
असम के कछार जिले के चार गांव बाल विवाह मुक्त: मुख्यमंत्री शर्मा
छात्रा का यौन उत्पीड़न: भाजपा मदुरै से चेन्नई तक ‘‘न्याय रैली'' निकालेगी
यमन में भारतीय नर्स के मामले में हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है विदेश मंत्रालय
अलवर के रिहायशी कॉलोनी में तेंदुआ घुसा, वन विभाग ने तीन घंटे में पकड़ा
शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेव्स पहल की सराहना की
बलरामपुर में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
सीमा पार बैठे आतंकवादियों के दो आकाओं की राजौरी स्थित संपत्ति कुर्क
बीड सरपंच हत्याकांड: मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उसने आत्मसमर्पण करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से कुछ लोगों द्वारा जबरन वसूली करने की कोशिश का विरोध किया था। इस मामले में चार लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था।
गौरव भाटिया बोले, अरविंद केजरीवाल करते हैं दिखावे की राजनीति
नए साल से पहले श्रद्धालु पहुंच रहे खाटू श्याम के दरबार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
तमिलनाडु: मदुरै के एक अस्पताल में आग लगी
महाकुंभ में भगवान शिव के विशालकाय डमरू और त्रिशूल का दर्शन जरूर करें : योगी
सांसद निधि योजना की राशि बढ़ाने के सुझाव पर चर्चा करेगी संसदीय समिति
नोएडा : 3,000 पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी, 3 सुपरजोन और 115 पाइंट पर होगी चेकिंग
अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर से करेंगे ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का शुभारंभ
भविष्य में केरल भगवाधारी होगा, राहुल-प्रियंका को चुनाव में सपोर्ट करने वाले लोग राष्ट्रीय विरोधी: नितेश राणे
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के खिलाफ काम करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में केरल भगवाधारी बन जाएगा, मुझे इस बात का पूरा भरोसा है। भाजपा नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आतंकवाद और लिटरेसी रेट दोनों अलग-अलग विषय हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हम चाहते हैं कि कानून का सभी लोगों को पालन करना चाहिए। जो भी कानून को तोड़ने वाले लोग हैं प्रशासन को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे राज्य में गोहत्या पर प्रतिबंध है, अगर यहां पर ये सब चल रहा होगा तो पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों को ढूंढकर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, यही मैंने कहा है।
