गगनयान मिशन को लेकर ISRO को मिली बड़ी उपलब्धि, क्रू मॉड्यूल सिस्टम के परीक्षण सफलतापूर्वक किए पूरे

Gaganyaan Mission: इसरो ने बताया कि उसने गगनयान 'क्रू मॉड्यूल सिस्टम' के तीन बड़े परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इन तीनों सफल परीक्षणों से गगनयान मिशन की तैयारियों को नई गति मिलेगी

Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को बताया कि उसने गगनयान 'क्रू मॉड्यूल सिस्टम' के तीन बड़े परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह परीक्षण भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारियों में अहम माने जा रहे हैं।

ISRO Update

गगनयान को लेकर इसरो को मिली बड़ी कामयाबी (फोटो साभार: ISRO)

क्रू मॉड्यूल सिस्टम के परीक्षण हुए सफल

पहला परीक्षण समुद्र में उतरने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा था, जिसे सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक माना जाता है। इस परीक्षण का मकसद समुद्र में लैंडिंग के बाद क्रू मॉड्यूल को स्वत: सीधी स्थिति में लाना है, ताकि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए कोल्ड गैस आधारित अपराइटिंग सिस्टम विकसित किया गया है, जिसने परीक्षण के दौरान सफलतापूर्वक काम किया।

End of Feed