फेल हुआ ISRO का PSLV C62 मिशन, रॉकेट रास्ते से भटका; इसरो चीफ ने क्या-क्या कहा?

PSLV-C62 Launch: इसरो ने 12 जनवरी 2026 को पीएसएलवी-C62 मिशन के जरिए वर्ष का पहला प्रक्षेपण किया। हालांकि, तीसरे स्टेज के बाद आंकड़ा देरी से मिलने लगा। चौथा स्टेज शुरू तो हुआ लेकिन उसके बाद कोई अपडेट नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि सैटेलाइट सेपरेट हुआ या नहीं।

PSLV-C62 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को वर्ष 2026 का अपना पहला अंतरिक्ष मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। हाई-परफॉर्मेंस सॉलिड थर्ड स्टेज (HPS3) ने अपना बर्न पूरा कर लिया है और अलग हो गया है। हालांकि, तीसरे स्टेज के बाद आंकड़ा देरी से मिलने लगा। चौथा स्टेज शुरू तो हुआ लेकिन उसके बाद कोई अपडेट नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि सैटेलाइट सेपरेट हुआ या नहीं।

isro news

इसरो ने (पीएसएलवी) सी62 मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।(फोटो सोर्स: ANI)

इसरो ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी) सी62 मिशन का प्रक्षेपण किया। पीएसएलवी सी62 रॉकेट, अर्थ आब्जर्वेशन सेटेलाइट (ईओएस-एन1) और 14 अन्य उपग्रहों को अंतरिक्ष ले जा रहा है। यह मिशन इसरो की कमर्शियल शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) द्वारा संचालित किया जा रहा है।

End of Feed