Gaganyaan Mission: अंतरिक्ष की ओर भारत की बड़ी छलांग; गगनयान मिशन में ISRO की पहली उड़ान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 10:29 AM IST

ISRO launches test flight for Gaganyaan mission: गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इसरो के गगनयान मिशन के पहले टेस्ट मिशन (टीवी-डी-1) का लॉन्च सफल रहा। इसरो ने शनिवार 21 अक्टूबर की सुबह गगनयान मिशन की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है और मानवरहित उड़ान परीक्षण की शुरुआत की।

Gaganyaan Vehicle Test: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार सुबह एक मानवरहित उड़ान परीक्षण की शुरुआत कर दी है। ये गगनयान मिशन की दिशा में पहला कदम है। ISRO ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) का ट्रायल शुरू किया। पहले ये मिशन सुबह साढ़े 8 बजे लॉन्च होना था, मगर शुक्रवार को इसरो ने बताया कि मौसम में खराबी के चलते समय में बदलाव किया गया और आठ बजकर 45 मिनट पर लॉन्चिंग का समय निर्धारित हुआ, हालांकि कुछ तकनीकी खराबी के चलते इसे होल्ड पर डाल दिया गया। थोड़ी देर बाद जानकारी सामने आई कि 10 बजे गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल की लॉन्चिंग होगी। तय समय पर इसकी सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की गई।

ISRO launches test flight for Gaganyaan mission

इसरो ने गगनयान मिशन की ओर पहला कदम बढ़ाया।

गगनयान मिशन के पहले टेस्ट का लॉन्च सफल

इसरो चीफ ने सफल लॉन्चिंग पर जाहिर की खुशी

गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इसरो के गगनयान मिशन के पहले टेस्ट मिशन (टीवी-डी-1) का लॉन्च सफल रहा। ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, "मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।"

End of Feed