क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सही थीं भारत की सैटेलाइट्स? ISRO चीफ ने दिया जवाब और बताया PM मोदी का फ्यूचर प्लान

Operation Sindoor: इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, सभी उपग्रह चौबीसों घंटे पूरी तरह से काम कर रहे थे और आवश्यकताओं को पूरा कर रहे थे।

ISRO Chief on Operation Sindoor: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी सैटेलाइट्स पूरी तरह से काम कर रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई का परिचय था। आज के आधुनिक युद्ध में ड्रोन्स व फाइटर जेट्स शामिल रहते हैं, ऐसे में रडार सिस्टम और डिटेक्शन को लेकर सैटेलाइट्स का बड़ा रोल रहता है, जिसको लेकर अब ISRO चीफ ने साफ किया कि ऑपरेशन के दौरान सभी सैटेलाइट्स अच्छे से काम कर रही थीं और सभी आवश्यकताओं को पूरा भी कर रही थीं।

isro

इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन (फोटो/एएनआई)

एक सभा को संबोधित करते हुए, इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, सभी उपग्रह चौबीसों घंटे पूरी तरह से काम कर रहे थे और आवश्यकताओं को पूरा कर रहे थे।' इससे पहले, 25 अगस्त को भी इसरो अध्यक्ष ने इस बात पर प्रकाश डाला था कि अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा स्थापित सभी उपग्रहों ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

End of Feed