हमास को बर्बाद करने तक नहीं रुकेगा इजराइल, गाजा में नए अभियान की शुरुआत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में इजराइली हमलों में 150 से अधिक लोग मारे गए हैं। उसने कहा कि 18 मार्च को इजराइल द्वारा जनवरी में किये गए युद्ध विराम को तोड़ने के बाद से अब तक लगभग 3,000 लोग मारे गए हैं।

इजराइल ने गाजा में नए अभियान की घोषणा की है। इजराइली सेना ने रविवार को गाजा पट्टी में ‘‘व्यापक’’ स्तर पर नया जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने का ऐलान किया। गाजा में बीती रात और रविवार को हुए इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 103 लोगों की मौत हो गई।

End of Feed