नूंह हिंसा को लेकर ISIS का प्रोपेगेंडा, बदला लेने की दी धमकी, मैगजीन कवर पर दिखाया बुलडोजर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 28, 2023, 06:28 PM IST

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ( ISIS) द्वारा मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान का नया एडिशन जारी कर दिया गया है, इसमें नूंह में हुई हिंसा से लेकर ज्ञानवापी मस्जिद मामले तक का जिक्र किया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अपनी मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान (VOICE Of KHURASAN) के नए एडिशन में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत के मुसलामानों को उकसाने वाले कई लेख लिखे हैं। गौर हो कि इस्लामिक स्टेट द्वारा मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान का नया संस्करण जारी कर दिया गया है, इस संस्करण में नूंह में हुई हिंसा से लेकर ज्ञानवापी मस्जिद मामले तक का जिक्र है।

Voice of Khorasan Magazine

ISIS द्वारा मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान का नया एडिशन जारी कर दिया गया है

वहीं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बारे में भी इस मैगजीन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, मैगजीन के जरिए भारतीय मुसलामानों को उकसाने की कोशिश की गई है।

End of Feed