महाराष्ट्र: क्या उद्धव ठाकरे पर भी है ममता बनर्जी जैसा संकट? शिंदे से संपर्क में शिवसेना UBT गुट के दो तिहाई सासंद!

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा है कि उद्धव ने सांसदों के साथ बैठक की है और इस बैठक में सभी सांसद मौजूद थे। भय का माहौल बनाया जा रहा है और अफवाह फैलाई जा रही है। जाहिर है कि महाराष्ट्र में उद्धव गुट वाली शिवसेना में यदि बगावत होती है तो इसका असर प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी संकट गहराता दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC)की तरह शिवसेना (यूबीटी) में बगावत हो सकती है और इसके सांसद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। शिवसेना नेता कृपाल तुमाने ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूबीटी (UBT) के नौ सांसदों में से सात सांसद शिंदे गुट में शामिल होंगे। वहीं, सांसदों के पार्टी छोड़ने की रिपोर्टों को संजय राउत (Sanjay Raut) ने अफवाह बताया है। राउत ने कहा है कि शिवसेना यूबीटी के सभी नौ सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं। ये सभी सांसद उनके साथ रहेंगे। कृपाल का दावा है कि उद्धव गुट के सांसदों में बहुत असंतोष है और महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' जल्द कामयाब होगा।

shivsena

उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकते हैं उनके कई सांसद। तस्वीर-AI

End of Feed