PM मोदी के विदेश दौरे पर CM मान की टिप्पणी, विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा-ऐसा बयान आपको शोभा नहीं देता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की यात्रा की है। मान ने उनकी इस यात्राओं पर तंज कसा है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मान ने कहा कि 'प्रधानमंत्री कहीं गए हैं। मुझे लगता है कि वे घाना गए हैं। वे वापस आएंगे, उनका स्वागत है। भगवान जाने वो किन-किन देशों में जाते रहते हैं

Bhagwant Mann comment on PM Modi foreign Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के विदेश दौरे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब के सीएम के बयान को 'गैर-जिम्मेदाराना एवं अफसोसजनक' बताया। मंत्रालय ने कहा कि 'एक राज्य का प्रमुख इस तरह का बयान दे, यह शोभा नहीं देता।' मान का नाम लिए बिना मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ‘राज्य के एक उच्च पदाधिकारी’द्वारा की गई उन अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है, जिसमें मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों की अनदेखी की गई है।

Bhagwant mann

पीएम मोदी के विदेश दौरों पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तंज कसा है। तस्वीर-पीटीआई

5 देशों की यात्रा से लौटे हैं पीएम मोदी

मान ने प्रधानमंत्री की हाल में संपन्न पांच देशों (ब्राजील, घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना और नामीबिया) की यात्रा की आलोचना की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने ग्लोबल साउथ के मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में राज्य के एक उच्च पदाधिकारी द्वारा की गई कुछ टिप्पणियां देखी हैं।' उन्होंने मान की टिप्पणी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'ये टिप्पणियां गैरजिम्मेदाराना और खेदजनक हैं तथा राज्य के किसी पदाधिकारी को शोभा नहीं देतीं।'

End of Feed