रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब ट्रेन में मिलेगा हवाई जहाज जैसा खाना, जानिए लंच-डिनर सर्व को लेकर IRCTC की नई पहल

IRCTC ने रेल यात्रियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत ट्रेनों में हेल्दी, ताज़ा और रेस्टोरेंट स्तर का खाना परोसे जाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना में बड़े इंडस्ट्रियल किचन, नामी रेस्टोरेंट चेन और एयरलाइंस के अनुभवी फ्लाइट कैटरर्स को रेल कैटरिंग से जोड़ा गया है। भोजन आधुनिक और हाईजीन किचन में तैयार होगा, मेन्यू में विविधता और बेहतर पैकिंग होगी, साथ ही स्थानीय व क्षेत्रीय व्यंजन भी शामिल किए जाएंगे।

IRCTC Meal New Initiative: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे की कैटरिंग इकाई IRCTC ने ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब यात्रियों को ट्रेन में हेल्दी, ताजा और रेस्टोरेंट स्तर का खाना उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। IRCTC ने इस दिशा में एक प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट लागू किया है, जिससे रेल यात्रा का अनुभव बेहतर बनाया जा सके।

train foods

भारतीय रेलवे की कैटरिंग इकाई IRCTC ने ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक नई पहल शुरू की।(फोटो सोर्स: istock)

फ्लाइट कैटरर्स को रेल कैटरिंग से जोड़ा गया

अब तक ट्रेन के खाने को लेकर स्वाद, साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर यात्रियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। IRCTC की इस नई पहल का उद्देश्य इन समस्याओं को दूर करना है। इसके लिए देशभर के बड़े इंडस्ट्रियल किचन, नामी रेस्टोरेंट चेन और एयरलाइंस के अनुभवी फ्लाइट कैटरर्स को रेल कैटरिंग से जोड़ा गया है। इससे यात्रियों को वही खाना मिलने की उम्मीद है, जैसा बड़े रेस्टोरेंट या हवाई यात्रा के दौरान परोसा जाता है।

End of Feed