तीन दिनों की यात्रा पर भारत आए ईरान के विदेश मंत्री अराघची, BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

ईरान के विदेश मंत्री अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर केंद्रित व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सूत्रों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान भारतीय पक्ष रणनीतिक जलमार्ग से शेष व्यापारिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर जोर दे सकता है।

Abbas Araghchi arrives Delhi : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचे। अराघची भारत में तीन दिनों तक रहेंगे। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से यह तेहरान की ओर से पहली उच्च स्तरीय राजनयिक दौरा है। अराघची मुख्य रूप से बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए हैं।

Abbas araghachi

भारत पहुंचे हैं ईरान के विदेश मंत्री।

जयशंकर से करेंगे मुलाकात

ईरान के विदेश मंत्री अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर केंद्रित व्यापक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सूत्रों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान भारतीय पक्ष रणनीतिक जलमार्ग से शेष व्यापारिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन पर जोर दे सकता है। अराघची और ब्रिक्स सदस्य देशों के अन्य विदेश मंत्री बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

End of Feed