ईरान के सुरक्षा प्रमुख ने NSA अजीत डोभाल से फोन पर बात की, 'आपसी हित के मुद्दों' पर हुई चर्चा

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने भारत के NSA अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके ईरानी समकक्ष मोहसेन रेजाई ने सोमवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। भारत ने ईरान और पश्चिम एशिया के प्रमुख देशों के साथ अपने संबंधों में एक नाजुक संतुलन बनाए रखा है। भारत ने संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति की वापसी का आग्रह किया है और व्यापारिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर सभी हमलों का विरोध किया है।

nsa ajit doval

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके ईरानी समकक्ष मोहसेन रेजाई (फाइल फोटो)

ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर बिना विस्तार से बताए कहा कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रेज़ाई ने डोभाल के साथ फोन पर बातचीत की और 'हाल के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और दोनों देशों के आपसी हित के मुद्दों' पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारतीय पक्ष की ओर से बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

End of Feed