Video: 'मैं मुस्लिम हूं, लेकिन मुझे भगवा रंग का iPhone पसंद है', फोन खरीदकर खुशी से झूम उठे ग्राहक

भारत में iPhone 17 की बिक्री शुक्रवार से शुरू हुई, जिसके लिए दिल्ली और मुंबई के Apple Stores पर गुरुवार रात से ही लोगों की भीड़ लगी रही। दिल्ली में एक शख्स ने iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज मॉडल खरीदने के बाद खुशी जाहिर की। वहीं, मुंबई के BKC Apple Store पर भीड़ के बीच मारपीट की घटना हुई, लेकिन सिक्योरिटी ने हालात संभाला।

iPhone 17 की सेल शुक्रवार से शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई के ऐपल स्टोर्स के बाहर गुरुवार रात से ही जमा हो गए थे। भले ही ये फोन आईफोन ऑनलाइन और दूसरे रिटेल स्टोर्स पर भी अवेलेबल होते हैं, लेकिन तुरंत लेटेस्ट iPhone पाने की चाहत लोगों को स्टोर तक खींच ही लाती है।

apple phone user

iPhone 17 खरीदने के बाद ग्राहकों ने जाहिर की खुशी।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

दिल्ली के साकेत सेलेक्ट सिटी स्थित Apple Store पर एक मुस्लिम शख्स ने iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर खरीदने के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ अपने अनुभव साझा किए।

End of Feed