आज योगमय होगा पूरा देश : PM मोदी के नेतृत्व में कोलकाता बनेगी योग की राजधानी; दिल्ली से शिलांग तक नेताओं की अगुवाई में होंगे भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय आयोजन पहली बार कोलकाता में हो रहा है। आयोजन स्थल पर करीब 35 हजार लोग मौजूद रहेंगे, जबकि पूरे कोलकाता में लगभग 10 लाख लोग प्रधानमंत्री के साथ योग करेंगे।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा देश योगमय नजर आएगा। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक करोड़ों लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। इस बार का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता होगा,जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में करीब 10 लाख लोग योग करेंगे। इतना ही नहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मेघालय सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि योग कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)'रखी गई है।

YOGA DAY 2026

आज कोलकाता में योग का महाकुंभ।

कोलकाता बनेगा योग की राजधानी

इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय आयोजन पहली बार कोलकाता में हो रहा है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। आयोजन स्थल पर करीब 35 हजार लोग मौजूद रहेंगे, जबकि पूरे कोलकाता में लगभग 10 लाख लोग प्रधानमंत्री के साथ योग करेंगे।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योग संगम पोर्टल पर कोलकाता और पश्चिम बंगाल से भारी उत्साह देखने को मिला है। पोर्टल पर लाखों लोगों ने पंजीकरण कराया है और देर रात तक यह संख्या 10 लाख के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई गई।

End of Feed