International Yoga Day: योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, दिया 'योग मंत्र', बोले- जो जोड़ता है वो योग है, देखें वीडियो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 08:28 AM IST

PM Modi Yoga Mantra: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। उन्होने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार।

PM Modi Yoga Mantra: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि 'युज्यते अनेन इति योग' अर्थात जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। उन्होंने कहा कि इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को 'ओशन रिंग ऑफ योगा' ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है।

हमारी अंतरदृष्टि को विस्तार देता है योग

पीएम ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं। योग हमारी अंतरदृष्टि को विस्तार देता है, योग हमें उस चेतना से जोड़ता है जो हमें जीव मात्र की एकता का एहसास कराती है, जो हमें प्राणी मात्र से प्रेम का आधार देती है इसलिए हमें योग के जरिए हमारे अंतरविरोधों को खत्म करना है, हमें योग के जरिए हमारे गतिरोधों और प्रतिरोधों को भी खत्म करना हैं।

End of Feed