'अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर हरकत बर्दाश्त नहीं', अरब सागर में INS कोलकाता से टक्कर पर पाकिस्तान को भारत की दो-टूक

Arabian Sea Collision: अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'INS कोलकाता' और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज 'PNS हुनैन' के बीच हुई टक्कर को लेकर दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इस घटना को पाकिस्तानी जहाज की 'अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर' हरकत करार दिया है।

Arabian Sea Collision: अरब सागर के खुले पानी में भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धपोत 'आईएनएस कोलकाता' (INS Kolkata) और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज 'पीएनएस हुनैन' (PNS Hunain) के बीच हुई टक्कर ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। इस घटना पर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों और सफाई को भारत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के रवैये को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर करार दिया।

ins kolkata pns hunain collision arabian sea Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय ने पाक को दी सख्त चेतावनी

एएनआई के मुताबिक मामले की पूरी सच्चाई सामने रखते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि INS कोलकाता अरब सागर के पश्चिमी हिस्से में अपनी नियमित गश्ती और तैनाती पर था। इसी दौरान पाकिस्तानी नौसेना के जहाज PNS हुनैन ने बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से भारतीय युद्धपोत को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की यह हरकत अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य अभ्यासों व नौसैनिक गतिविधियों से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 का घोर उल्लंघन है।

End of Feed