इधर बढ़े CNG के दाम, उधर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला, बता दिया 'इन्फ्लेशन मैन'

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited) ने लगातार दूसरी बार CNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे के भीतर सीएनजी के दामों में फिर बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के लिए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्हें 'इन्फ्लेशन मैन' करार दे दिया। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट में कहा- 'महंगाई के सरगना' मोदी का चाबुक एक बार फिर चल पड़ा है, आज सीएनजी की कीमतें फिर बढ़ गई हैं।

CNG price

CNG दामों पर सियासी संग्राम

• 15 मई: 2 रुपये

• 17 मई: 1 रुपये

अब तक मोदी ने सीएनजी की कीमत 3 रुपये बढ़ा दी है। चुनाव खत्म होते ही मोदी का रिकवरी अभियान शुरू हो गया।

End of Feed