'महंगाई होने लगी है नियंत्रित', भाजपा सरकार को लेकर जानें किस सांसद ने किया ये बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2024, 08:28 AM IST

Inflation Getting Controlled: राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा सरकार के आते ही महंगाई नियंत्रित होने लगी है। तिवाड़ी ने कहा कि महज 90 दिन में प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 73 लाख महिलाओं को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा पूरा किया।

BJP MP Claim on Inflation: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार के सत्ता में आते ही महंगाई पर नियंत्रण होने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान देश का सबसे महंगा प्रदेश कहलाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की दरों को कम करने से महंगाई पर नियंत्रण होने लगा है।

BJP MP Ghanshyam Tiwari's Claim on Inflation

महंगाई पर भाजपा सांसद का बड़ा दावा।

90 दिन में सरकार ने पूरा किया वादा

घनश्याम तिवाड़ी ने प्रदेश की भजनलाल सरकार को ‘वंडर सरकार’ बताते हुए कहा कि महज 90 दिन में प्रदेश की भजनलाल सरकार ने 73 लाख महिलाओं को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा पूरा किया। उन्होंने पेट्रोल डीजल के दाम में कमी के भाजपा सरकार के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि कल केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये कम किये और प्रदेश की भजनलाल सरकार ने दो प्रतिशत मूल्य वर्धित कर (वैट) घटाकर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल-डीजल की दरों में विसंगतियों को दूर किया है।

End of Feed