Indore Water Contamination: कैलाश विजयवर्गी पर फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं ने रास्ता रोककर जमकर सुनाया; देखें VIDEO

Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी ने कई मासूम जिंदगियां निगल लीं। अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। बीती रात ही 5 नए मरीज भी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कई लोगों की हालत नाजुक है। इसी बीच दूषित पानी को लेकर कई महिलाओं का गुस्सा कैलाश विजयवर्गीय पर फूट पड़ा।

Indore Water Contamination: मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा इलाके के दूषित पानी पीने की वजह से कई बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जान गंवाने वालों में छह महीने का एक मासूम भी शामिल है।

kailash vijayvargi

दूषित पानी को लेकर कैलाश विजयवर्गी से कई महिलाओं ने की शिकायत।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

मासूम की मौत पर मराठी मोहल्ले के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ी। लोगों ने नगर निगम पर लंबे समय तक लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, जब पीड़ित परिवार से मिलने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे तो लोगों का गुस्सा उनपर फूट पड़ा।

End of Feed