देश का सबसे साफ शहर पान-गुटखे की पीक से हुआ बदरंग, थूकने के लिए लोगों को बांटे जा रहे खास कप

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 24, 2023, 05:40 PM IST

इंदौर में प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद लोगों के पान-गुटखे की पीक थूकने की बुरी आदत पर रोक नहीं लग पा रही है। इसके मद्देनजर अब प्रशासन ने नए उपाय करने शुरू कर दिए हैं।

जिस शहर को स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है, उसी शहर को लोगों ने पान-गुटखे की पीक से बदरंग कर दिया है। जी हां, बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की जहां लोगों की थूकने की आदत पर रोक लगाना असंभव सा हो गया है। इसके मद्देनजर अब प्रशासन ने नए उपाय करने शुरू कर दिए हैं।

Indore

इंदौर में प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद लोगों के पान-गुटखे की पीक थूकने की बुरी आदत पर रोक नहीं लग पा रही है।

प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद सुधर नहीं रहे लोग

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले छह साल से सिरमौर इंदौर शहर में स्थानीय प्रशासन के लाख समझाने के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के पान-गुटखे की पीक थूकने की बुरी आदत पर रोक नहीं लग पा रही है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने शुक्रवार से लोगों को पर्यावरण हितैषी कप मुफ्त में बांटने का अभियान शुरू किया जिसमें वे पीक थूक सकते हैं। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव को शहर के व्यस्त बंगाली चौराहे पर ‘नो थू-थू अभियान के तहत’ वाहन चालकों, राहगीरों और पान दुकान संचालकों को ये कप बांटते देखा गया।

End of Feed