Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि, तो यहां से सीधे पाकिस्तान जाएंगे या नहीं?

India's Chief Guest for Republic Day Parade: क्या आप जानते हैं कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2025) को किस देश के राष्ट्राध्यक्ष भारत के मुख्य अतिथि होंगे? इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि भारत दौरे के ठीक बाद वो पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे या नहीं अभी संशय है।

Republic Day Parade: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विषय से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि नयी दिल्ली द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद, सुबियांतो के भारत दौरा संपन्न करने के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना नहीं है।

President of Indonesia Prabowo Subianto

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो

भारत दौरे के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना नहीं

हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जकार्ता ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के भारत दौरे के बाद पाकिस्तान की यात्रा की योजना बनाई है।

End of Feed