Indo-Pak conflict: ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र जी ने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया, राहुल का पीएम पर निशाना

राहुल ने कहा, मैं भाजपा-आरएसएस के लोगों को जानता हूं, अगर आप थोड़ा भी दबाव डालते हैं और उन्हें हल्का धक्का देते हैं, तो वे डर के मारे भाग जाते हैं।

Indo-Pak conflict: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बाद सीजफायर को लेकर पाकिस्तान को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आत्मसमर्पण' कर दिया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में अमेरिका द्वारा अपना सातवां बेड़ा भेजे जाने के बावजूद झुकने से इनकार कर दिया था।

Gandhi Rahul

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

राहुल बोले, भाजपा-आरएसएस हमेशा झुकते हैं

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यहां कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र जी ने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया - इतिहास गवाह है, यही भाजपा-आरएसएस का चरित्र है, वे हमेशा झुकते हैं।

End of Feed