मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

मुंबई से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह घटना उड़ान संख्या 6ई138 में हुई और विमान के कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी यात्री को सुरक्षा दल को सौंप दिया गया।

Indigo Flight Fight Issue: मुंबई से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि यह घटना उड़ान संख्या 6ई138 में हुई और विमान के कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी यात्री को सुरक्षा दल को सौंप दिया गया। सूत्र ने बताया कि विमानन कंपनी ने यात्री को उपद्रवी भी घोषित कर दिया है।

Indigo

इंडिगो एयरलाइन (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

इंडिगो ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि कंपनी को अपनी एक उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे चालक दल ने स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया। संबंधित व्यक्ति की पहचान उपद्रवी के रूप में की गई और विमान के उतरने के बाद उसे सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है।”

End of Feed