हवा में जाते ही फंस गया इंडिगो विमान का लैंडिंग गियर, 192 यात्रियों की अटकी जान; फिर जो हुआ...

पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 को रविवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान भरने के बाद विमान का लैंडिंग गियर वापस अंदर नहीं मुड़ पाया था। विमान में 192 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रविवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुणे से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट संख्या 6E 0623 ने उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस पुणे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। विमान में 192 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

indigo

उड़ान भरते ही इंडिगो विमान में आई ऐसी खराबी कि थम गईं 192 लोगों की सांसें। istock

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 ने रविवार सुबह पुणे से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद विमान का लैंडिंग गियर वापस अपनी जगह पर नहीं मुड़ पाया। इस तकनीकी समस्या के बाद विमान को पुणे एयरपोर्ट पर वापस उतारने का फैसला लिया गया।

End of Feed