Flight for Ayodhya: इंडिगो ने अयोध्या को अपने घरेलू उड़ान रूट पर जोड़ा, इस दिन से होगी शुरुआत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 14, 2023, 11:18 AM IST

Flight for Ayodhya: यात्री 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली-अयोध्या रूट के लिए सीधी उड़ान टिकट बुक कर सकेंगे। इस रूट पर उड़ानें संचालित करने वाली इंडिगो पहली एयरलाइन बन गई है।

Ayodhya News: सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो देश भर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है और अपने नेटवर्क में नए रूट जोड़ रही है। हाल ही में एयरलाइन ने उत्तर प्रदेश के नए बने अयोध्या हवाई अड्डे को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। इंडिगो ने इसे 6E नेटवर्क में 86वें घरेलू गंतव्य और 118वें समग्र गंतव्य के रूप में चिह्नित किया है। बताया जा रहा है कि उद्घाटन उड़ान 30 दिसंबर को दिल्ली हवाई अड्डे से शुरू होकर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इसके बाद यात्री 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली-अयोध्या रूट के लिए सीधी उड़ान टिकट बुक कर सकेंगे। इस कदम ने इंडियो को इस रूट पर उड़ानें संचालित करने वाली पहली एयरलाइन बना दिया है।

Indigo

अयोध्या के लिए उड़ान होगी शुरू

इंडिगो ने नया रूट जोड़ा

शुरुआत में इंडिगो अयोध्या को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ेगी। बाद में इस सेवा का विस्तार होने की उम्मीद है। हालांकि, एयरलाइन ने अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया है।

End of Feed