अमेरिका-ईरान तनाव के बीच IndiGo ने ईरानी एयरस्पेस पर 'फ्लाइट ऑपरेशन' पर लगाई रोक

IndiGo Flight News: हफ्तों की रुकावट और अनिश्चितता के बावजूद, IndiGo एयरलाइंस ने दोहराया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

ईरान के आसपास की बदलती स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने मंगलवार को कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव और कैंसलेशन की घोषणा की है, और प्रभावित रूट्स पर सेवाएं 28 फरवरी तक सस्पेंड रहेंगी। इंडिगो ने यात्रा सलाह (Travel Advisory) के बारे में बताते हुए कहा कि ईरान के आसपास बन रही स्थिति को देखते हुए, हमने अपने कस्टमर्स और क्रू के लिए सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपनी फ्लाइट शेड्यूल में कुछ और बदलाव किए हैं।

INDIGO FLIGHT

IndiGo ने ईरानी एयरस्पेस पर 'फ्लाइट ऑपरेशन' पर लगाई रोक (फाइल फोटो:facebook)

इन उपायों के तहत, त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल कर दी गई हैं। कस्टमर्स अपनी पसंद के अनुसार दूसरे यात्रा विकल्पों को देखने या पूरे रिफंड का विकल्प चुनने के लिए [https://bit.ly/4rnkK5G](https://bit.ly/4rnkK5G) पर जा सकते हैं।

End of Feed