भारत में प्रजनन दर में गिरावट, 2080 तक जनसंख्या 1.8 या 1.9 अरब पर हो जाएगी स्थिर: IASP का अनुमान

भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (IASP) के महासचिव अनिल चंद्रन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि साल 2000 में हमारी कुल प्रजनन दर 3.5 थी और आज यह 1.9 है। यह एक बड़ी गिरावट है।

भारत में कुल प्रजनन दर (TFR) में गिरावट के कारण वर्ष 2080 तक देश की आबादी 1.8 या 1.9 अरब पर स्थिर होने की उम्मीद है। वर्तमान में टीएफआर 1.9 है, जो प्रतिस्थापन स्तर से कम है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत तेजी से जनसांख्यिकीय परिवर्तन से गुजर रहा है, जहां पिछले दो दशकों में जन्म दर में तीव्र गिरावट आई है। भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (IASP) के महासचिव अनिल चंद्रन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि साल 2000 में हमारी कुल प्रजनन दर 3.5 थी और आज यह 1.9 है। यह एक बड़ी गिरावट है।

India crowd

भारत की जनसंख्या 2080 में होगी स्थिर (PTI)

भारत की जनसंख्या 2080 तक 1.8 या 1.9 अरब होगी

उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या 2080 तक 1.8 या 1.9 अरब के स्तर पर चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जब वृद्धि स्थिर हो जाएगी। चंद्रन ने कहा, सभी अनुमान बताते हैं कि भारत की अधिकतम जनसंख्या दो अरब से नीचे ही रहेगी। उन्होंने प्रजनन दर में गिरावट का मुख्य कारण बढ़ते विकास और शिक्षा स्तर को बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में साक्षरता बढ़ने ने सीधे तौर पर विवाह और मातृत्व से जुड़े निर्णयों पर असर डाला है, जिससे परिवार छोटे होते जा रहे हैं।

End of Feed