India's Got Latent Row: रणवीर इलाहाबादिया को दूसरा समन जारी, बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे पुलिस स्टेशन

summons issued to ranveer allahbadia: खार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया को गुरुवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। उन्हें दोपहर बाद तीन बजे बुलाया गया था, लेकिन रणवीर इलाहाबादिया थाने में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने रणवीर को दूसरा समन भेजा।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे रणवीर इलाहाबादिया को पुलिस ने दूसरी बार समन भेजा है। रणवीर को गुरुवार को अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन वह पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे।‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादित मामले में मुंबई की खार थाना पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया को अब दूसरा समन भेजकर शुक्रवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है।

summons issued to ranveer allahbadia

रणवीर इलाहाबादिया को दूसरा समन जारी

जानकारी के अनुसार, रणवीर इलाहाबादिया ने पुलिस से गुजारिश की थी कि उनका बयान थाने में बुलाकर न लिया जाए, लेकिन पुलिस ने उनकी सिफारिश को खारिज करते हुए थाने में हाजिर होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा था।अभद्र कमेंट्स को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने गुरुवार को समय रैना को भी दूसरी बार समन भेजा। साइबर सेल ने समय रैना को 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

End of Feed