‘INDIA' की समन्वय समिति की आज पहली बैठक, तय होगा शीट बंटवारे का फॉर्मूला! जद-यू ने दबाव बनाया

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 13, 2023, 06:48 AM IST

INDIA's Coordination Panel Meeting Today : समन्वय समिति में विपक्ष के 14 दलों के नेता शामिल हैं। सूत्र यह भी कहते हैं कि गठबंधन में शामिल ज्यादातर पार्टियां चाहती हैं कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात जल्द बन जाए ताकि भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार जल्द उतारा जा सके।

INDIA's Coordination Panel Meeting : विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज होगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग एवं लोकसभा चुनाव के लिए एक व्यापक रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्ष की यह महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में रांकापा नेता शरद पवार के आवास पर होगी। समन्वय समिति में विपक्ष के 14 दलों के नेता शामिल हैं। सूत्र यह भी कहते हैं कि गठबंधन में शामिल ज्यादातर पार्टियां चाहती हैं कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात जल्द बन जाए ताकि भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार जल्द उतारा जा सके।

INDIA's Coordination Panel Meeting

विपक्ष के नेताओं की बुधवार को दिल्ली में बैठक।

नीतीश को बनाएं पीएम पद का उम्मीदवार- ललन सिंह

इस बीच, जद-यू नेता ललन सिंह ने बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर गठबंधन पर दबाव बनाने की कोशिस की है। ललन सिंह ने कहा है कि देश का नेतृत्व करने के लिए नीतीश कुमार के पास व्यापक अनुभव है। गठबंधन की ओर से उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। सीट शेयरिंग के लिए विपक्ष के कई दलों का कहना है कि कई राजनीतिक दलों को अपना 'इगो' और 'निहित स्वार्थ' छोड़ना होगा।

End of Feed