'पश्चिम एशिया संकट से निपटने में भारत की कूटनीति परिपक्व और कुशल', बोले आनंद शर्मा...क्या होगा कांग्रेस का रुख?

नई दिल्ली द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि संकट से निपटने में भारत का कूटनीतिक प्रयास परिपक्व और कुशल रहा है, जिससे संभावित संकटों से बचा जा सका है।

Anand Sharma: वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने गुरुवार को पश्चिम एशिया संकट से निपटने के भारत के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे परिपक्व और कुशल बताया और कहा कि इससे देश को संभावित संकटों से बचने में मदद मिली है। उन्होंने भारत से आग्रह किया कि वह वैश्विक दक्षिण के देशों और रणनीतिक साझेदार देशों को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाए ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए सामूहिक रूप से काम किया जा सके। एक ओर जहां कांग्रेस पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने इसे लेकर मौजूदा नीति को सही करार दिया है। अब देखना है कि उनके बयान पर कांग्रेस का क्या रुख रहता है।

Anand sharma

आनंद शर्मा

शर्मा ने कहा ,भारत का कूटनीतिक प्रयास परिपक्व और कुशल

End of Feed