Vande Bharat Train: एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, जल्द इस रूट के यात्री कर सकेंगे सफर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2023, 01:06 PM IST

Vande Bharat Express train : देश भर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जल्द एक और ट्रेन चलाई जाएगी। रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने कहा कि जल्द ही मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

Vande Bharat Express train: रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया है कि जल्द ही मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह जानकारी कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे ने शेयर की।

Vande Bharat Express train

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

दावखरे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने दानवे से मुलाकात की थी। इस दौरान दानवे ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार दानवे ने कहा कि मुंबई-शिरडी और मुंबई-सोलापुर मार्गों पर हाल ही में शुरू की गई एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर मुंबई और गोवा के बीच भी ट्रेन चलाई जाएगी।

End of Feed