मध्य पूर्व तनाव के बीच कराची में फंसे आठ भारतीय यात्री, मदद में जुटे नोरका रूट्स और MEA

मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को कराची में उतरना पड़ा, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंस गए हैं। इन यात्रियों में केरल के तीन सदस्य भी शामिल हैं, जो बाकू से कुवैत की यात्रा कर रहे थे। नोरका रूट्स ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें भारत लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Indian Passengers Stranded Karachi: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने से एक उड़ान को कराची (पाकिस्तान) की ओर मोड़ दिया गया, जिसके चलते आठ भारतीय यात्री वहां फंसे हुए हैं। इनमें से तीन लोग केरल के निवासी हैं। यह जानकारी रविवार को केरल सरकार की प्रवासी मामलों से जुड़ी एजेंसी नोरका रूट्स (Norka Roots) ने दी।

Norka Centre (Photo: Government of Kerala)

नोरका सेंटर (फोटो: केरल सरकार)

अधिकारियों के अनुसार, केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ. रेश्मी मेनन और उनकी तीन वर्षीय बेटी स्मृति मेनन इस उड़ान में सवार थे। वे अजरबैजान के बाकू से शारजाह के रास्ते कुवैत जा रहे थे। यह यात्रा एयर अरेबिया की उड़ान से की जा रही थी। बताया गया है कि अन्य भारतीय यात्री भी उसी विमान में थे। मध्य पूर्व में तनाव के चलते हवाई मार्ग बंद कर दिए जाने के कारण विमान को कराची में उतारना पड़ा। खाड़ी देशों के लिए उड़ान सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं, इसलिए सभी यात्री कराची हवाई अड्डे पर ही रुके हुए हैं।

End of Feed