समंदर फतह करने की तैयारी: मार्कोस कमांडो बनेंगे और घातक, Indian Navy का प्लान सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 10:12 AM IST

Indian Navy: छोटी पनडुब्बियां या डिलीवरी वाहन समंदर के भीतर मार्कोस कमांडो की क्षमता बढ़ा सकते हैं। इनके माध्यम से विशेष समुद्री अभियानों में कमांडो काफी देर तक पानी के नीचे रह सकते हैं और अतिरिक्त हथियार भी ले जा सकते हैं।

Indian Navy: भारतीय नौसेना अब समंदर पर भी फतह हासिल करने की तैयारी कर रही है। नौसेना के नए प्लान के तहत विशेष समुद्री अभियानों के लिए मार्क्रोस कमांडों को और भी घातक बनाया जाएगा। इसके लिए समंदर के भीतर तैरने वाले विशेष डिलीवरी वाहनों को हासिल किए जाने की योजना है। ये डिलीवरी वाहन स्वदेशी रूप से विकसित होंगे और कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इनको पानी के अंदर चलने वाले रथ (Undersea Chariots) और छोटी पनडुब्बियों (Midget Submarines) के रूप में भी जाना जाता है।

Indian Navy

भारतीय नौसेना

जानकारी के मुताबिक, ये छोटी पनडुब्बियां एक साथ कम से कम छह लोगों को ले जाने में सक्षम होंगी और गोताखोर इसमें बड़े सिलेंडर ले जाने में भी सक्षम होंगे, जिससे वे अधिक समय तक पानी के नीचे रह सकें। इसके अलावा इन डिलीवरी वाहनों में अतिरिक्त हथियार ले जाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शुरुआती प्रोटोटाइप को मंजूरी मिलने के बाद नौसेना के लिए ऐसी कुछ छोटी पनडुब्बियों को खरीदा जा सकता है।

End of Feed