Indian Navy: भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। नौसेना ने इस बार ऐसा अनोखा कारनामा किया जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। नौसेना के आईएनएस विक्रांत पर रात के समय MiG-29K ने सफलतापूर्वक लैंडिग कर इतिहास रच डाला। इस उपलब्धि के साथ ही देश की सैन्य ताकत में और बढ़ोतरी हुई है।
साथ ही ये आत्मनिर्भर भारत की ओर देश का अहम कदम भी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह इस विमान ने आईएनएस विक्रांत पर कामयाबी के साथ लैंडिंग पूरा किया।
