Indian Navy को मिली कामयाबी, सोमालिया तट से भारत लाए गए 9 लुटेरे; मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indian Navy : भारतीय नौसेना ने 29 मार्च को सोमालिया के पूर्व में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के दौरान एफवी अल कंबर और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया। इसके अलावा समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया है।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जहाजों आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा द्वारा 29 मार्च को सोमालिया के पूर्व में सफल समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाने के बाद बुधवार को समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया गया। ऑपरेशन के परिणामस्वरूप एफवी अल कंबर और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया गया।

Indian Navy

Indian Navy सभी नौ समुद्री लुटेरों को लेकर आई मुंबई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में, भारतीय नौसेना ने कहा, 29 मार्च 24 को सोमालिया के पूर्व में एंटीपाइरेसी ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना के जहाजों त्रिशूल और सुमेधा की मजबूत कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप एफवी अल कंबार और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया। समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री डाकुओं को पकड़ लिया गया।

End of Feed