हेलीकॉप्टर ऑपरेशन की क्षमता और एडवांस हाइड्रोग्राफिक... INS इक्षक नौसेना में शामिल; जानें युद्धपोत की खासियतें

INS Ikshak: आईएनएस इक्षक पहला ऐसा एसवीएल पोत है, जिसमें महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए अलग आवासीय सुविधा बनाई गई है। यह नौसेना की समावेशिता और आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। नौसेना का यह पोत आधुनिक हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक प्रणालियों तथा हेलीकॉप्टर ऑपरेशन की क्षमता से लैस है।

INS Ikshak: भारतीय नौसेना का सर्वे वेसल पोत आईएनएस ‘इक्षक’ गुरुवार को सेवा में शामिल हो गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आईएनएस इक्षक को भारतीय नौसेना, भारतीय उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के बीच सशक्त सहयोग का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पोत ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन का साकार उदाहरण है। नौसेना प्रमुख की मौजूदगी में नेवल बेस कोच्चि में आयोजित एक भव्य समारोह में इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इसके साथ ही भारतीय नौसेना की हाइड्रोग्राफिक तथा समुद्री क्षमता में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

INS Ikshak

आईएनएस इक्षक नौसेना में शामिल (फोटो साभार: PIB India)

नौसेना का यह पोत आधुनिक हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक प्रणालियों तथा हेलीकॉप्टर ऑपरेशन की क्षमता से लैस है। यह जहाज सर्वेक्षण मिशनों के साथ-साथ मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पोत के रूप में भी कार्य कर सकता है।

End of Feed