'PAK से जल्द स्वदेश लौटें भारतीय'; तनातनी के बीच सरकार की अपील- पाकिस्तान की यात्रा से करें परहेज

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान नागरिकों को जारी किए गए वीजा को रद्द कर दिया है। साथ ही पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द स्वदेश लौट आएं। साथ ही मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी है।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान नागरिकों को जारी किए गए वीजा को रद्द कर दिया है। साथ ही पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द स्वदेश लौट आएं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (CCS) के फैसले के अनुरूप पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवा तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

Mea India

विदेश सचिव विक्रम मिस्री

MEA ने क्या कुछ कहा?

  • भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।
  • भारत में इस समय रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि, जो अब संशोधित कर दी गई, के समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए।
  • भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।
  • वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।

End of Feed