PM Narendra Modi launched 5G services: इंडिया (India) में शनिवार (एक अक्टूबर, 2022) को 5जी (5G) की एंट्री हो गई। दिल्ली (Delhi) के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) के दौरान पीएम ने 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इसे लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों से भी संवाद किया।
हालांकि, फिलहाल ये सेवाएं चुनिंदा शहरों में मिलेंगी, पर अगले कुछ सालों में चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में इनका विस्तार किया जाएगा। भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है।
4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क कई गुना तेज स्पीड देता है। यह बाधा रहित संपर्क मुहैया कराता है। साथ ही अरबों जुड़े डिवाइसों को वास्तविक समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनाता है।
Prime Minister Narendra Modi launches the #5GServices in the country, at Indian Mobile Congress (IMC) 2022 in Delhi. t.co/uJo2ovkrcr
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
टेलीकॉम कंपनियों के 5जी सेवा चालू करने की दिशा में आगे बढ़ने से भारत आने वाले वक्त में बेहतर डेटा स्पीड और रुकावट मुक्त वीडियो के लिए तैयार हो रहा है। इन सेवाओं के आने के बाद लोगों को स्मार्ट एंबुलेंस से लेकर क्लाउड गेमिंग तक सब कुछ मिलेगा। यहां तक कि खरीदारी के दौरान ग्राहकों को एकदम नए तरह के अनुभव भी हो सकते हैं।
#WATCH | PM Modi inspects an exhibition at Pragati Maidan where he will inaugurate the sixth edition of the Indian… t.co/7zIlNkbt7g
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
पांचवीं पीढ़ी यानी 5जी दूरसंचार सेवाओं के जरिए कुछ ही सेकंड में मोबाइल और अन्य उपकरणों पर उच्च-गुणवत्ता वाले लंबी अवधि के वीडियो या फिल्म को डाउनलोड किया जा सकता है। यह एक वर्ग किलोमीटर में करीब एक लाख संचार उपकरणों को समर्थन करेगा।
Today, PM Modi is launching #5GServices in India. In the history of telecom, today would be recorded in golden lett… t.co/fEJwwTK6QE
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
5G के क्या हैं फायदे
इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी। वीडियो गेमिंग में बदलाव होगा। इंटरनेट कॉलिंग आसान हो जाएगी। बिना बफरिंग वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद लिया जा सकेगा।
ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
फोन की सेटिंग्स में जाकर बदलाव करना होगा। जियो इसके लिए नया सिम लाएगा। कहा जा रहा है कि यह सिम दिवाली के आसपास आएगा।
क्या है फर्क?
4जी में 25 एमबीपीएस
5जी में200-400 एमबीपीएस
