LPG Cylinder News in India: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी), सुजाता शर्मा ने कहा कि अब देश में LPG सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य हो गई है। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन हफ्तों में लगभग 3.5 लाख घरेलू और कमर्शियल PNG कनेक्शन दिए गए हैं या चालू किए गए हैं। LPG की सप्लाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर कोई कमी नहीं है। LPG की घबराहट में की जाने वाली बुकिंग कम हो गई है, और डिलीवरी सामान्य है।'
क्या 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडरों में 10 kg गैस आने लगी? सरकार ने बताई सच्चाई
उन्होंने जानकारी देते हुए आगे कहा, 'कमर्शियल LPG के संबंध में, अब कमर्शियल LPG की लगभग 50% मात्रा राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकार में होगी। भारत सरकार ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि वे इस आवंटन में रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, फ़ूड प्रोसेसिंग, डेयरी यूनिट, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा चलाए जाने वाले रियायती कैंटीन या खाने के आउटलेट, सामुदायिक रसोई और प्रवासी मजदूरों के लिए पांच किलोग्राम FTL को शामिल करें... अब तक, लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कमर्शियल LPG आवंटित की है, और लगभग 15 हजार 800 टन कमर्शियल LPG उठाई गई है।'
14.2 KG LPG सिलेंडर को 10 KG में बदलने की खबरें अफवाह
इसके अलावा एक बड़ी जानकारी देते हुए शर्मी ने इस बात से भी इनकार कर दिया है कि 14.2 KG LPG सिलेंडर को 10 KG में बदलने की तैयारी है। सरकार ने इससे साफ इनकार किया। शर्मा ने कहा, 'यह पूरी तरह से अटकलों पर आधारित है, और किसी भी अटकल पर कोई टिप्पणी या स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता। अफवाहों पर विश्वास न करें।'
निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर लोकसभा में वक्तव्य देते हुए यह भी कहा कि इस संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है और इसका सामना देशवासियों को कोरोना संकट की तरह ही करना होगा।
