'देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं,' विदेश मंत्रालय ने बताया- ईरान में फंसे भारतीयों को कैसे लाया जा रहा भारत

US Iran War: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन एवं तेल शोधन) सुजाता शर्मा ने कच्चे तेल और गैसे के निर्यात पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सभी खुदरा दुकानों पर सामान्य रूप से कामकाज चल रहा है। हमारे ईंधन स्टेशनों पर पर्याप्त पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और घबराकर खरीदारी न करें।

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों के साथ भारत सरकार लगातार संपर्क में है। वहीं, मंगलवार को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने खाड़ी देश के हालात और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कॉर्मशियल जहाजों की आवाजाही को लेकर अहम जानकारी दी।

US Iran War

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है: विदेश मंत्रालय । ANI / AI GENERATED

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने कहा, "आज संयुक्त अरब अमीरात के हवाई अड्डों से भारत के लिए लगभग 85 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है। ओमान और सऊदी अरब से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला होने के कारण, कतर एयरवेज द्वारा आज भारत के लिए लगभग नौ गैर-निर्धारित वाणिज्यिक उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है।

End of Feed