इंडियन क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11 के धाकड़ बल्लेबाज पर साइबर अटैक, FB अकाउंट हैक कर पैसे किए ट्रांसफर

Rinku Singh FB Account Hacked: भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले सिंह अपने बिजी क्रिकेट शेड्यूल की वजह से अपना फेसबुक अकाउंट एक्टिव रूप से मैनेज नहीं कर रहे थे।

Rinku Singh News: इंडियन क्रिकेट टीम की शान धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। बताया गया कि सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है और हैकर्स ने उनकी आईडी बदलकर मोनेटाइजेशन से आने वाले पैसे भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। रिंकू ने इसकी शिकायत SSP अलीगढ़ से की है। मामले में साइबर थाना में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

rinku singh

रिंकू सिंह का FB अकाउंट हैक हो गया

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम को हैकर्स का पता लगाने और अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए गए हैं। रिंकू के क्रिकेट टीम में व्यस्त रहने पर मामले की पैरवी उनके भाई सोनू सिंह कर रहे हैं।

End of Feed