लक्षद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

Iranian Dhow Arabian Sea Lakshadweep Drug Seizure: भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने अरब सागर में ईरानी नाव को घेरकर 526 किलो हेरोइन व मेथाम्फेटामाइन जब्त की है। 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी क्रू मेंबर्स गिरफ्तार।

Indian Coast Guard ATS Gujarat Joint Operation: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard - ICG), गुजरात एटीएस (ATS Gujarat) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त खुफिया ऑपरेशन के तहत अरब सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संदिग्ध ईरानी बोट (Iranian Dhow) को खदेड़कर बोर्डिंग ऑपरेशन चलाया और 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन व मेथाम्फेटामाइन की विशाल खेप जब्त की।

लक्ष्यद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

लक्ष्यद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस ड्रग्स की कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। मौके से नाव पर सवार 5 पाकिस्तानी चालक दल (Pakistani Crew Members) के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed