Army's Assault Dog Zoom Martyr in Hospital: इंडियन Army का असाल्ट डॉग जूम शहीद (Assault Dog Zoom Martyr) हो गया है, वो कश्मीर में एक एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान घायल हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक जाहिरा तौर पर यह सुधार कर रहा था और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा था और लगभग 11:45 तक ठीक लग रहा था जब यह अचानक हांफने लगा और फिर वो खत्म हो गया।
इंडियन Army का असाल्ट डॉग जूम शहीद हो गया है
भारतीय सेना के लड़ाकू डॉग Zoom ने 13 अक्टूबर 2022 की दोपहर पौने 12 बजे आखिरी सांस ली, गौर हो कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हाल ही में आतंकियों से लोहा लेते हुए भारतीय सेना का कुत्ता जूम घायल हो गया था, उसे दो गोलियां लगी थीं, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका।
गौर हो कि जूम Belgian Malinois ब्रीड का था, और अनंतनाग में एक घर छिपे दो आतंकियों पर घातक हमला किया था, जिसके बाद सेना ने आतंकियों को मार गिराया था। जूम को 54 एडवांस फील्ड वेटरनरी हॉस्पिटल (54 AFVH) में भर्ती कराया गया था
#UPDATE | Army dog Zoom, under treatment at 54 AFVH (Advance Field Veterinary Hospital ), passed away around 12 noo… t.co/UjY58BTKk4
— ANI (@ANI) Oct 13, 2022
