सेना ने किश्तवाड़ के दुल इलाके में शुरू किया आतंकवाद विरोधी अभियान, दोनों तरफ से गोलीबारी, अभियान जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 10, 2025, 08:58 AM IST

Anti-Terror Operation in Kishtwar: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान तेजी पकड़ चुका है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने आज बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। इस दौरान गोलीबारी भी हुई और अभियान जारी है।

Army Kashmir

किश्तवाड़ में सेना का अभियान (File Photo- PTI)

सेना ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पहाड़ी ज़िले के दूल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा तलाशी दलों को देखते ही छिपे हुए दो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

End of Feed