Indian Army के इस हथियार से थर-थर कांपेगा दुश्मन, पहाड़ हो या मैदान खत्म कर देगी 'माउंटेड तोप'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 04:35 PM IST

Mounted Gun System: डीआरडीओ ने कुछ दिन पहले पोकरण में 155x52 ATAGS को BEML के ऑर्मर्ड ट्रक पर लगाकर तोप का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। इस तोप की रेंज 45 किलोमीटर बताई जा रही है, जो एक मिनट में 6 गोले दाग सकती है।

Mounted Gun System: भारतीय सेना खुद को लगातार अपडेट कर रही है। सेना अपनी जरूरतों को इस प्रकार पूरा कर रही है कि उसे भविष्य के युद्ध कौशल में भी प्रयोग किया जा सके। इसमें आधुनिक हथियार से लेकर टेक्नोलॉजी भी शामिल है। अब इंडियन आर्मी ने ऐसे ही एक हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया है, जो दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगा।

Mounted Gun System

'माउंटेड गन सिस्टम'

दरअसल, डीआरडीओ ने जैसलमेट के पोखरण फील्ड फारिंग रेंज में 'माउंटेड गन सिस्टम' का सफल परीक्षण किया है। इसे रोबोटिक तोप भी कह सकते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यह तोप गोले को लोड करने के साथ दागने का काम ऑटोमैटिक ही करती है। इस तोप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह पहाड़ों के साथ मैदानों पर भी घातक साबित हो सकती है।

End of Feed