15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर दिखा 'आकाश' का जलवा; दुश्मनों के नापाक मंसूबों को करेगा नेस्तनाबूत

Akash Prime Air Defence System: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना लगातार अपने हथियारों को अपग्रेड कर रहा है। अब भारत ने पाकिस्तान, चीन और तुर्किए जैसे देशों की हेकड़ी निकालने के लिए एक नया एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया है जिसका 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर सफल परीक्षण किया गया।

Akash Prime Air Defence System: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना लगातार अपने हथियारों को अपग्रेड कर रहा है। अब भारत ने पाकिस्तान, चीन और तुर्किए जैसे देशों की हेकड़ी निकालने के लिए एक नया एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया है जिसका 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर सफल परीक्षण किया गया। सेना को मिली इस सफलता के बाद अगर कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर देखने की कोशिश करता है तो उसका विफल होना लगभग तय है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दरमियां भी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम ने अपना जलवा बिखेरा था।

Akash Prime Air Defence System

आकाश प्राइम डिफेंस सिस्टम

सेना ने DRDO संग किया परीक्षण

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने आज लद्दाख सेक्टर में 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्वदेश निर्मित आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण को सेना ने डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारियों संग मिलकर किया, जिसने इस सिस्टम को विकसित किया है।

End of Feed