BrahMos सुपरसोनिक मिसाइल ने दिखाया दम! बंगाल की खाड़ी में हुआ सफल कॉम्बैट लॉन्च, देखें VIDEO

भारतीय थलसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल कॉम्बैट लॉन्च कर अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता को और सशक्त किया है। इस परीक्षण में दक्षिणी कमान की ब्रह्मोस यूनिट और अंडमान-निकोबार कमान की त्रि-सेवा इकाई ने भाग लिया। सेना ने बताया कि यह प्रक्षेपण स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों की सटीकता, विश्वसनीयता और प्रभावशीलता को साबित करता है।

BrahMos Missile Launch: भारतीय थलसेना ने सोमवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक कॉम्बैट लॉन्च किया। इस परीक्षण से सशस्त्र बलों की लंबी दूरी की मारक क्षमता और मजबूत हुई है। सेना के अनुसार यह प्रक्षेपण बंगाल की खाड़ी में स्थित परीक्षण क्षेत्र से किया गया। भारतीय सेना ने बताया कि मिशन को बेहद सटीकता के साथ पूरा किया गया। मिसाइल ने अपने उन्नत गाइडेंस और नियंत्रण प्रणालियों के जरिये उच्च गति पर स्थिर उड़ान, लक्ष्य पर निशाना साधने की क्षमता और अंतिम चरण में सटीक प्रहार का प्रदर्शन किया। निर्धारित लक्ष्य को बिल्कुल सही तरीके से भेदने से यह स्पष्ट होता है कि ब्रह्मोस यूनिट्स वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी तेज और प्रभावी प्रहार करने में सक्षम हैं।

मिसाइल कॉम्बैट लॉन्च में किसने लिया हिस्सा?

इस मिसाइल कॉम्बैट लॉन्च में भारतीय सेना की सदर्न कमांड की ब्रह्मोस यूनिट और अंडमान-निकोबार कमान की त्रि-सेवा इकाई ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। सेना ने बताया कि यह मिशन सभी निर्धारित परिचालन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम रहा और इसने स्पष्ट कर दिया कि ब्रह्मोस यूनिट्स वास्तविक समय में सटीक प्रहार मिशन के दौरान किसी भी नई युद्ध चुनौती का प्रभावी रूप से सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

End of Feed