'भारतीय सेना राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग ढाल के रूप में खड़ी है' सेना दिवस पर खरगे ने की तारीफ

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सेना के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देश की रक्षा में सदैव तत्पर हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना देश की ऐसी अडिग ढाल के रूप में खड़ी है जो सीमाओं की रक्षा करती है, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान स्थिरता को मजबूत करती है और प्राकृतिक आपदाओं के समय दृढ़ सहयोग देती है। सेना दिवस 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बनने की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1949 में ब्रिटिश जनरल सर एफआरआर बुचर की जगह ली थी। बाद में करियप्पा फील्ड मार्शल बने।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। तस्वीर-PTI

'सम्मान और कृतज्ञता के साथ नमन करते हैं’

खरगे ने कहा, ‘भारतीय सेना दिवस पर हम अपने बहादुर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान और कृतज्ञता के साथ नमन करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना देश की अडिग ढाल के रूप में खड़ी है जो सबसे दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में हमारी सीमाओं की रक्षा करती है, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान स्थिरता को मजबूत करती है और प्राकृतिक आपदाओं के समय अटूट सहयोग देती है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘आपके अदम्य साहस, अनुकरणीय पेशेवर दक्षता और उस निस्वार्थ बलिदान की भावना के लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे जो भारत को सुरक्षित रखती है।’

End of Feed